देश

पटना जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़-उसी समय अचानक एलईडी स्क्रीन पर शुरू हो गई अश्लील फिल्म- झेंप गये लोग

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर लगे टीवी स्क्रीन पर रविवार सुबह करीब 9:30 बजे अश्लील फिल्म चलने लगी। इस पर नजर पड़ते ही स्टेशन पर मौजूद सैकड़ों लोग झेंप गए। इस घटना ने लोगों को शर्मसार कर दिया। बहुत से लोग यहां पर अपने परिवार वालों के साथ मौजूद थे। उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि आखिर ये क्या हो रहा है और ऐसी स्थिति में किया क्या जाए। लोग इधर-उधर अपनी नजरें चुराने लगे। बताया जा रहा है कि जंक्शन पर महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, पटना जंक्शन पर लगी LED स्क्रीन पर पॉर्न वीडियो जिस समय चली, तब वहां पर भारी भीड़ थी। बहुत से लोग अपने परिवार वालों के साथ आए थे जो अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर हुई।

Advertisement

निश्चित तौर पर इस वाकये ने मौके पर मौजूद लोगों को शर्म से पानी-पानी कर दिया। टीवी स्क्रीन पर अश्लील फिल्म का प्रसारण करीब 3 मिनट तक होता रहा है। लोगों को इस बात पर भी हैरानी हुई कि आखिर इसे बंद कराने में इतना अधिक समय क्यों लग गया।

Advertisement

यात्रियों ने ही दी रेलवे को सूचना
इस घटना को लेकर कई यात्री आक्रोशित हो गए। कहा जा रहा है कि यात्रियों ने ही इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दी। मामले की जानकारी मिलते ही रेलकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। आरपीएफ ने तत्काल संबंधित एजेंसी को फोन किया और अश्लील फिल्म के चलाए जाने की सूचना दी।

इसके बाद स्क्रीन पर इसका प्रसारण बंद हुआ। बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलने पर एजेंसी के कुछ कर्मचारी मौके से भाग गए। इस बीच, रेलवे के वाणिज्य विभाग की ओर से संबंधित एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट में FIR दर्ज कराई गई है।

मामले को लेकर सियासी बयानबाजी
इस मामले को लेकर सोमवार को बिहार विधानसभा में भी हंगामा हुआ। बीजेपी ने रेलवे प्रशासन पर इसका ठिकरा फोड़ा। भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए बिहार में योगी मॉडल लागू करने की मांग कर दी।

इस पर नीतीश सरकार ने आपत्ति जताई है। राज्य सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने पटना जंक्शन की घटना पर कहा कि केंद्र सरकार बिहार को बदनाम करने में लगी है। रेल प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button