देश

कैसे कैसे जालसाज… इस तरह महिला पर्यटक से ठग लिए 23 लाख रुपए..!

(शशि कोन्हेर) : जापानी पर्यटक से तीन साल पहले 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, जापान की महिला पर्यटक तीन वर्ष पहले ताजमहल देखने आई थी। यहां महिला को आरोपी ने ठगी का शिकार बना लिया।

Advertisement

पीड़ित विदेशी महिला ने कोरोना काल की वजह से घटना का मुकदमा देर से दर्ज कराया था। शातिर आरोपी ने सोने के जेवरात का कारोबार करने के नाम पर विदेशी महिला को जाल में फंसाया था। इसके बाद आरोपी ने उससे खरीदारी कराई लेकिन जेवरात नहीं भेजे। क्योटो (जापान) की रहने वाली 56 वर्षीय महिला के साथ यह घटना घटी थी।

Advertisement
Advertisement


पीड़ित महिला पहली बार छह मार्च 2019 को भारत घूमने आई थीं। राजधानी दिल्ली से राजस्थान के पुष्कर पहुंची थीं। यहां से वह आगरा पहुंची। इस दौरान कार चालक होटल का रास्ता भटक गया था। चालक ने असद गली (ताजगंज) के रहने वाले अली हसन से पता पूछा तो उसने होटल की लोकेशन बता दी।

Advertisement


मुनाफा कमाने का दिया झांसा
इसके बाद अली हसन दूसरे दिन अपने चचेरे भाई के संग होटल पहुंचा। यहां पीड़िता से अली हसन ने बातचीत की और और उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने सोने के जेवरात की खरीद-फरोख्त के व्यापार की जानकारी दी। झांसा दिया कि, यहां जेवरात बनवाकर विदेश में बेचे जाएंगे तो बहुत मुनाफा कमाया जा सकेगा। वह दोनों साझे में काम कर सकते हैं। इसने ऑफर दिया कि दोनों 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी कर लेते हैं। वह भारत से माल भेजा दिया करेगा। वह विदेश में जेवरात को बेचा दिया करें। महिला आरोपी की बातों में आ गई।

Advertisement


महिला को आरोपी मुंबई लेकर गया, खरीदारी कराई
पीड़िता के आरोपों के अनुसार, आरोपी ने आगरा में एक दुकान से जेवरातों की भी इस दौरान खरीदारी कराई। महिला पर्यटक ने अपने क्रेडिट कार्ड से जेवरात खरीदने के दौरान भुगतान किया। उसने अपने एटीएम से भी नकदी निकाली। इसके बाद आरोपी उसे मुंबई लेकर पहुंचा। यहां भी खरीदारी कराई। आरोपी ने महिला को कस्टम विभाग से प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेवरात भेजने की बात कही। महिला पर्यटक ने मार्च 2019 से 18 जुलाई 2019 तक करीब 23 लाख रुपये का भुगतान किया।


आरोपी ने महिला पर्यटक से हर बार नया बहाना बनाया
इस बीच विदेशी महिला पर्यटक दो बार भारत आईं। आरोपी हर बार कोई न कोई बहाना बना देता था। इसी बीच कोरोना में लॉकडाउन लागू हो गया। जनवरी 2022 में महिला पर्यटक ने पर्यटन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया। पर्यटक थाना प्रभारी जय सिंह परिहार के अनुसार, आरोपी अली हुसन के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button