देश

उत्तराखंड में हनीमून मनाने गए थे नवदंपती, होटल में पति को बेहोश कर पत्नी हुई फरार

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : अलीगढ़ :  शादी के साथ सात जन्मों में बंधे दंपती ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। लेकिन हनीमून पर नई नवेली के रंग कुछ ऐसे देखने को मिले कि अब युवक पुलिस से गुहार लगा रहा है। होटल में पति को छोड़कर पत्नी फरार हो गई।

Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड हनीमून मनाने गए थे नवदंपती
अलीगढ़ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ शादी के नाम पर बड़ा धोखा हुआ। शादी के बाद नवदंपती हनीमून मनाने के लिए उत्तराखंड गए थे। वहां अलग-अलग जगहों पर घूमे। ऋषिकेश में होटल में ठहरने के रात में उसकी पत्नी उसे छोड़कर फरार हो गई। युवक ने छानबीन की तो पता चला कि युवती ने पहले से ही किसी से प्रेम विवाह कर रखा था। अब युवक ने युवती पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए अदालत में अर्जी दायर की है।

Advertisement

नवंबर में हुई थी शादी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाले युवक के पिता व्यापारी हैं। युवक की शादी 28 नवंबर 2022 को आगरा कैंट क्षेत्र की युवती के साथ हुई थी। अलीगढ़ के ही एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह आयोजित हुआ। इसके बाद आठ दिसंबर को दोनों हनीमून मनाने के लिए ट्रेन से देहरादून गए थे। वहां से दोनों मसूरी पहुंचे। फिर ऋषिकेश के एक होटल में ठहरे थे।

Advertisement

युवती ने नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश
आरोप है कि युवती ने युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और रात में ही फरार हो गई। युवक की नींद खुली तो पत्नी को गायब देख उसके होश उड़ गए। साथ ही रुपये व जेवरात भी गायब थे। होटल स्टाफ से पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी खंगाले तो युवती अकेले ही बैग ले जाते हुए दिखी। उसके बाद से युवती का कोई सुराग नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button