देश

हेमंत सोरेन की पत्नी बन सकती है झारखंड की अगली मुख्यमंत्री….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : चुनाव आयोग द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने संबंधी खबर के बाद और सभी का ध्यान राज्यपाल श्री रमेश बैंस के एक्शन पर लगी हुई है। दरअसल चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को भेज दी है। राज्यपाल के देखने के बाद हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द हो सकती है। इस स्थिति में झारखंड की सियासत को लेकर अभी से अनुमान आकलन किए जा रहे हैं। हालाकी मुख्यमंत्री को अपनी विधानसभा सदस्यता समाप्त होने की आशंका पहले से ही थी।

Advertisement
Advertisement

इसलिए वह अपनी पार्टी के साथ ही कांग्रेश और राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों और नेताओं के साथ पूरी तरह संपर्क में थे साथ ही बैठकर भी ले रहे थे। अब झारखंड से जो खबर आ रही है उसने कहा जा रहा है कि सोरेन की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के पश्चात वह स्वयं ही मुख्यमंत्री पद से हटा दिए जाएंगे। इसके पश्चात आगामी मुख्यमंत्री के लिए सोरेन अपनी पत्नी का नाम आगे कर सकते हैं।

Advertisement

कुछ लोगों का कहना है कि क्योंकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के पास अभी संख्या बल नहीं है इसलिए वह बहुत कुछ करने की स्थिति में नहीं है। संख्या बल इस समय हेमंत सोरेन के पक्ष में ही है। ऐसा लगता है कि हेमंत सोरेन के पद से हटने के बाद अगला मुख्यमंत्री झारखंड मुक्ति मोर्चा से ही होगा। और भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि हेमंत सोरेन की पत्नी को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button