मनोरंजन

‘वह अभी जिंदा हैं’.. विक्रम गोखले के निधन की खबरों को बेटी ने बताया झूठा

(शशि कोन्हेर) : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्रम गोखले के निधन की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया है। हालांकि अब एक राहत भरी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल विक्रम गोखले की बेटी ने इस बात की पुष्टि की हैं कि वह अभी भी जिंदा है, हालांकि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। विक्रम गोखले फिलहाल पुणें के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल मेंविक्रम अस्पताल में भर्ती हैं। दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। बीते करीब 15 दिनों से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया है।

Advertisement



बॉलीवुड एक्टर विक्रम गोखले की बेटी ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके पिता की हालत अभी भी नाजुक है लेकिन वह जिंदा हैं, उनका निधन नहीं हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस और चाहने वालों से विनती करते हुए कहा, ‘उनके लिए प्रार्थना करते रहिए, मेरे पिता की हालत अभी भी नाजुक है’। बीती रात यह खबरें हर तरफ फैल रही थीं कि विक्रम गोखले का निधन हो गया है। लेकिन अब उनकी बेटी ने इस सभी खबरों को सरासर झूठ बताया है।

Advertisement
Advertisement

एक्टर के निधन के बाद कई सितारों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजली दी है। एक्टर रितेश देशमुख से लेकर अजय देवगन तक ने उनके निधन की खबर के बाद उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है। हालांकि एएनआई के ताजा ट्वीट के अनुसार विक्रम गोखले का अभी निधन नहीं हुआ है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button