देश

तट से टकराने वाला है ‘हमून’ तूफान….. इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Advertisement

अरब सागर के बाद अब बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान भयंकर रूप ले रहा है जिसका असर भारत के बड़े हिस्से पर देखने को मिलने वाला है। अरब सागर में बना चक्रवात ‘तेज’ अरब देशों की ओर निकल गया लेकिन बंगाल की खाड़ी के तूफान ‘हमून’ के बारे में मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। IMD ने इस चक्रवाती तूफान की वजह से भारी बारिश का अलर्ट कई राज्यों में जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात हमून उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने वाला है। अभी की भविष्यवाणी के मुताबिक यह चक्रवात बांग्लादेश के खेपुपारा और चटगांव तट से टकराएगा। 25 अक्टूबर को दोपहर में यह तट पर पहुंच सकता है।

Advertisement
Advertisement


इस चक्रवात का असर में भारत के पूर्वोत्तर में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय के लिए हल्की और मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की गतिविधियां 24 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएँगी। त्रिपुराऔर अन्य राज्यों में भारी बारिश भी हो सकती है। हालांकि 26 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जाएगी।

Advertisement


दक्षिणी असम और पूर्वी मेघायल में 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा के तटों पर भी हमून का असर देखा जाएगा। यहां 24 अक्टूबर को मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिमी बंगाल के भी तटीय इलाकों में चक्रवात की वजह से बारिश होगी। हमून की वजह से पूरे पश्चिम बंगाल में ही तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। मंगलवार सुबह से ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज हवाएं चलेंगी। बांग्लादेश के तट पर हवा की गति 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकीत है।

Advertisement

मिजोरम और त्रिपुरा में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। असम और मणिपुर में भी हवा की स्पीड ऐसी ही रहेगी। हालांकि इस चक्रवात का असर उत्तर भारत पर पड़ने की संभावना नहीं जताई गई हैं। उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कई जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button