बिलासपुर

बिलासपुर (CG) के सरकंडा में पचासों बरस से खड़ा, हरा-भरा नीम का पेड़ सरेआम काट डाला

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – बिलासपुर। शहर के सरकंडा क्षेत्र में पुराना स्टेट बैंक के पास माडर्न स्कूल गेट के बगल में खड़े नीम के 50 साल से भी अधिक पुराने हरे भरे पेड़ को काट दिया गया। लोगों का कहना है कि सरकार से बिना किसी प्रकार की अनुमति लिए इस वृक्ष को काट दिया गया है। जबकि यह सरकारी वृक्ष था। इसे काटने के पूर्व सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना जरूरी था।

Advertisement

कहा जा रहा है कि नगर निगम के कर्मचारियों से लेनदेन कर इस पेड़ को सरेआम काट कर धराशाई कर दिया गया। एक ओर सरकार पौधारोपण और वृक्षों को बचाने का नारा लगा रही है। वही सरकंडा में सरेआम एक पेड़ की हत्या कर दी गई। क्या प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि इस मामले में दोषी आरोपी कौन है..? और उसे इस अपराध का क्या और कितना दंड दिया जाएगा..?

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button