देश

तिरंगे के नाम पर राशन कार्ड धारकों से वसूली के आरोप सरकार ने किए खारिज

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि गरीबों को राशन देने के बदले तिरंगे के नाम जबरन वसूली की जा रही है। सरकार ने राहुल के बयान को खारिज करते हुए इस बात को गलत ठहराया कि उसके निर्देश पर राशन कार्ड धारकों को झंडा लेने को मजबूर किया जा रहा है। प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो ने अपने पीआइबी फैक्टचेक हैंडल के जरिये ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार ने इस बारे में कोई निर्देश नहीं जारी किया है।

Advertisement

आरोपित के खिलाफ की गई कार्रवाई

Advertisement
Advertisement


मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया गया है कि गड़बड़ी करने वाली राशन की एक दुकान को निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदी में किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि तिंरगा हमारा गौरव है ।

Advertisement

और यह सभी भारतीयों के दिलों में रहता है। लेकिन राष्ट्रवाद को कभी बेचा नहीं जा सकता। जो गरीब राशन लेने जा रहे हैं उन्हें 20 रुपये देकर तिरंगा लेने पर मजबूर किया जा रहा है।

Advertisement

वरुण गांधी ने भी सरकार पर साधा निशाना


राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार तिरंगे के साथ-साथ हमारे देश के गरीबों के आत्मसम्मान पर भी प्रहार कर रही है। उन्होंने जो वीडियो साझा किया उसमें कुछ राशनकार्ड धारकों को यह शिकायत करते देखा जा सकता है कि उन्हें 20 रुपये में तिरंगा खरीदने को मजबूर किया जा रहा है।

उधर भाजपा सांसद और राहुल के चचेरे भाई वरुण गांधी ने भी आरोप लगाया है कि राशन उपभोक्ताओं को जबरन तिरंगा खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है। हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button