मालगाड़ी और मेमू लोकल की टक्कर, रेलवे ने की मृतकों व घायलों के परिजनों को सहायता राशि की घोषणा….

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप आज एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जहाँ एक मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। इस अप्रत्याशित घटना में कई यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ के मौत की भी आशंका जताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद रेल प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं। घायलों को तत्काल नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।
रेल प्रशासन ने हादसे में प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है —
- मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख,
- गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख,
- तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।
रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) स्तर पर कराई जाएगी, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रशासन द्वारा यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं —
- बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
- चांपा – 8085956528
- रायगढ़ – 9752485600
- पेंड्रा रोड – 8294730162
- कोरबा – 7869953330
- उसलापुर – 7777857338
रेल प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और राहत व सहायता कार्य पूरी तत्परता से जारी है, फिलहाल रेलवे की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं, और राहत कार्य जारी है। हादसे की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।




