बिलासपुर

नगर निगम के नए कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने संभाला पदभार, शहर विकास और अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर -नगर पालिक निगम बिलासपुर के नवपदस्थ कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक प्रकाश कुमार सर्वे ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने नगर निगम कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

Advertisement

कमिश्नर श्री सर्वे ने निगम के अलग-अलग अनुभागों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने फाइलों के निपटारे, योजनाओं की प्रगति और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा भी की। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

निगमायुक्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा आज ही मैंने पदभार ग्रहण किया है। निगम के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया जा रहा है। आने वाले दिनों में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर वास्तविक स्थिति को समझेंगे। इसके बाद स्मार्ट सिटी और निगम के बड़े प्रोजेक्ट्स पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। अगर किसी भी जगह अवैध निर्माण पाया जाता है और वह नियमों के खिलाफ है, तो उस पर वैधानिक कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।

नवपदस्थ कमिश्नर ने साफ-सफाई, सड़क, जलापूर्ति और यातायात जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में यदि कहीं अवैध निर्माण पाया गया, तो जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के निरीक्षण के साथ ही नए कमिश्नर के आने से प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी है। अब आने वाले दिनों में शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button