बिलासपुर

रतनपुर में खूनी विवाद: तलवार से हमला, बुजुर्ग महिला की मौत, 6 घायल, एसएसपी ने कहा दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाई

बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक ही परिवार पर तलवार से हमला कर दिया गया। इस हमले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, सुरेश श्रीवास उम्र 46 वर्ष निवासी पेंडरवा अपने दो पुत्रों के साथ शाम करीब 6:30 बजे थाने पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आहत पक्ष के लोग भी पहुंचे और आरोप लगाया कि सुरेश श्रीवास और उसके बेटों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया और आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, पीड़ित शेख शब्बीर के अनुसार, मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास अपनी पूर्व पत्नी के साथ उनके छोटे भाई शेख सलीम के कथित अवैध संबंध को लेकर पहले से ही विवाद करता था। इसी रंजिश में आरोपी ने आज घर पहुंचकर तलवार से हमला कर दिया।

 

इस हमले में मुराद बेगम उम्र 65 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य छह सदस्य घायल हो गए।बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही पीड़ित परिवार की महिलाएं आरोपी को समझाने उसके घर गई थीं, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इसके बाद महिलाएं थाने पहुंचकर पुलिस से हस्तक्षेप की मांग भी की थी।

 

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button