बिलासपुर

BIG BREAKING : बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, लोकल ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, कई लोगों की मौत की खबर…..

(आशीष मौर्य संपादक/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन बिलासपुर आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Advertisement

 

Advertisement

हादसा नो चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब लोकल ट्रेन तेज रफ्तार में आउटर लाइन से गुजर रही थी और सामने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी।

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं।

 

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और ट्रेन सेवा को फिलहाल रोक दिया गया है।
हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button