देश

गुलाम नबी आजाद ने दिया इस्तीफा….कांग्रेस को लगा एक और झटका

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। बता दें आजाद पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे।

Advertisement

इसके पहले कांग्रेसी लगातार अनेक प्रमुख नेता विभिन्न कारणों से इस्तीफा देते चले जा रहे हैं। गुलाम नबी आजाद को भी कांग्रेस के असंतुष्ट गुड g-23 का सदस्य माना जा रहा है। उनके कांग्रेस से इस्तीफा देने की आशंका तभी बलवती हो गई थी जब उन्होंने कुछ दिनों पहले पार्टी के कामकाज से अरुचि दिखानी शुरू की। अभी खबर आ रही है कि उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। यहां तक कि उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button