छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर शुरू हुई गणेशोत्सव की  धूमधाम…सभी मंडपों में विराजे विघ्नहर्ता.. सीसीएन-ल़ोकस्वर कार्यालय में भी हुई स्थापना और पूजा पाठ, रेलवे क्षेत्र के सुमुख गणेश मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  देवों में प्रथम पूज्य भगवान श्री गजानन महाराज, एकदंत, सुखकर्ता और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश शहर के सभी मंडपो में   आज विराजे ।  इसके साथ ही स्थापना के साथ गणेशोत्सव की धूमधाम के साथ शुरुआत हुई। बिलासपुर शहर और आसपास के सभी हिंदू घरों परिवारों में आज भगवान श्री गणेश की स्थापना कर विधिवत पूजा आराधना और आरती का सिलसिला शुरू हुआ।

Advertisement

वेयरहाउस रोड स्थित सीसीएन कार्यालय में भी आज शास्त्रोक्त ढंग से विधि-विधान और पूजा पाठ के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा और सुंदर अनूठे मंडप की शोभा देखते ही बनती है। बिलासपुर शहर के एक जोर से दूसरे छोर तक लगभग सभी मोहल्लों में आज भगवान श्री गणेश की पूजा आराधना प्रारंभ हुई।

Advertisement
Advertisement

रेलवे क्षेत्र के सुमुख गणेश मंदिर में आज सुबह से चल रही पूजा आराधना में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वही इस मंदिर में आज सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button