छत्तीसगढ़

रविवार की रात से, तड़के सुबह तक, कड़ाके की ठंड के आगोश में रहा पूरा संभाग..!

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – प्रदेश का उत्तरी इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया है। पिछले 24 घंटे में ठंड अचानक बड़ी है और सरगुजा-बिलासपुर संभाग के उत्तरी हिस्से में सभी जगह तापमान सामान्य से 5 डिग्री से भी नीचे चला गया है। अंबिकापुर और पेंड्रा में रात का तापमान 6 डिग्री के करीब है।

Advertisement

रविवार को सुबह से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ी है। अगले दो-तीन दिन में तापमान में और गिरावट के आसार हैं।

Advertisement
Advertisement

मौसम विभाग ने पूर्व ही घोषणा की थी कि हवा की दिशा बदलने के साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी और अगले 3 दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार पेंड्रारोड में एक ही दिन में तापमान 6.6 डिग्री तक गिर गया। शनिवार का न्यूनतम तापमान यहां 12.6 डिग्री था और आज यह 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री कम है। वहां रात में शीतलहर चलने लगी है। अचानक बढ़ी ठंड के कारण अलाव जलाए जा रहे हैं। अंबिकापुर में भी तापमान 6 डिग्री पहुंच गया है, जिसमें पिछले 24 घंटे के दौरान 4.5 डिग्री की गिरावट आई है।

Advertisement

यहां का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। विशेषज्ञों के अनुसार यहां भी कड़ाके की ठंड है और कमोबेश स्थिति शीतलहर जैसी है। मैदानी इलाकों में कुछ जगह अच्छी ठंड है तो कहीं-कहीं पर सामान्य। राजधानी रायपुर के आउटर में भी तापमान तेजी से गिरा है। माना एयरपोर्ट में पारा 12.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह शनिवार रात के मुकाबले 2 डिग्री कम है। दुर्ग में भी पारा 10.8 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 2.5 कम है। मौसम विभाग के अनुसार बस्तर के जगदलपुर में तापमान में वृद्धि हुई है। यहां पारा 11 डिग्री है, जो शनिवार की तुलना में 1.5 डिग्री अधिक है। यह सामान्य के आसपास है। यहां भी ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन प्रदेश के दूसरे सेंटरों की तुलना में स्थिति थोड़ी अलग है।

Advertisement

इस साल का सबसे ज्यादा ठंडा दिन रविवार रहा। जशपुर शहर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं पंडरापाठ में न्यूनतम तापमान का पारा 1 डिग्री तक लुढ़क चुका है। मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक के लिए जिले में यलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button