देश

महेश बाबू और अर्जुन अल्लू से लेकर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में स्वर कोकिला के निधन पर शोक जताया

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के चलते बीते 8 जनवरी को लता मंगेशकर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था। लेकिन आखिर वे जिंदगी की ये जंग नहीं जीत पाईं। उनके निधन से पूरे देश में मातम पसर गया है। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनेता व बिजनेस सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने भी उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी।

महेश बाबू ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

महेश बाबू ने ट्वीट किया, लता मंगेशकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ। एक आवाज जिसने पीढ़ियों से भारतीय संगीत को परिभाषित किया… उसकी विरासत वास्तव में अद्वितीय है। परिवार, प्रियजनों और उनके सभी प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। आपको शांति मिले लता जी। आप जैसा दूसरा कभी नहीं होगा।

अल्लू अर्जुन ने भी जताया है शोक

अल्लू ने ट्वीट कर लिखा, यह एक दुखद दिन है। एक युग का अंत हो गया क्योकि भारत की कोकिला लता मंगेशकर जी नहीं रही। वह अपने गानों के जरिए लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। उनके परिवीर के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनकी महान आत्मा को शांति मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button