रायगढ़

पुलिस की मुस्तैदी से बैंक लूट की साजिश नाकाम, पुलिस को देख फरार हुए आरोपी

रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी बैंक लूट की वारदात टल गई। रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Advertisement

पेट्रोलिंग पर निकले आरक्षक परमानंद पटेल और समीर बेक को पटेलपाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एक संदिग्ध चार पहिया वाहन नजर आया। बैंक की लाइट बंद होने से शक गहराया। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, एक व्यक्ति बैंक से भागकर वाहन में बैठा और आरोपी तेजी से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल सूचना पर घेराबंदी की और अन्य स्टाफ को मौके पर बुलाया।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बैंक का चैनल गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया, CCTV कैमरों को क्षतिग्रस्त किया और लॉकर तक पहुंचने के लिए दीवार तोड़ने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूट की बड़ी वारदात टल गई। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए नगद इनाम देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button