देश

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने कहा.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत..!

(शशि कोन्हेर) : बेंगलुरु : देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से बीजेपी ने चार में बहुमत हासिल किया है। चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख एच.डी. देवगौड़ा ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी। कर्नाटक में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

देश के कोने-कोने में सत्ता लाना चाहती है बीजेपी

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए साल 2023 में चुनाव होने हैं। मीडिया के साथ बातचीत में देवगौड़ा ने साप किया है कि विधानसभा चुनावों के लिए उनकी पार्टी किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। वहीं पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वो देश के कोने-कोने में बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वो पूरे समर्पण के साथ चुनाव का काम करते हैं। आने वाले चुनावों में जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार प्रदेश में दो राष्ट्रीय दलों के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। विधानसभा चुनावों में गठबंधन बनाने का कोई सवाल ही नहीं है।

कर्नाटक में अन्य राज्यों से राजनीति अलग

वहीं राज्य में वक्त से पहले चुनाव के सवाल पर देवेगौड़ा ने कहा की कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार राज्य में अच्छा काम कर रही है। यहां की राजनीति अन्य प्रदेशों की तुलना में कहीं अधिक अलग है। इसकी तुलना किसी भी राज्य से नहीं की जा सकती है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने भी पिछले दिनों इसी बात पर जोर दिया था कि कर्नाटक में जीत दर्ज करना किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए आसान नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button