रायपुर

पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा…महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं तो राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। राहुल गांधी को लोकसभा में अयोग्य ठहराए जाने के मामले में कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस इसे लेकर सत्याग्रह आंंदोलन कर रही है। जिला से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक पीसी की जा रही है। इसी क्रम में आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा प्रहार किया। विधायक शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं तो राहुल गांधी राष्ट्र पुत्र हैं।

Advertisement

विधायक शर्मा ने कहा कि षड्यंत्र कर राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द किया गया। केंद्रीय मंत्री संविधान की गरिमा को तार-तार कर रहें है। राहुल गांधी के अडानी पर सवाल ही अपराध हो गई। राहुल ने किसी समुदाय या व्यक्ति विशेष या ओबीसी के नाम से कोई बात नहीं की।

Advertisement
Advertisement

लोकतंत्र की गला घोटने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। जो अंग्रेजों ने नहीं, किया उससे ज्यादा षड्यंत्र भाजपा कर रही है। अडानी यदि पाक साफ है, तो सवालों का जवाब दें। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनता के पास जायेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button