छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने किया सवाल..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बतायें.. कांग्रेस विधायक क्यों करा रहे हैं बलरामपुर बंद…?अब वहां एसपी हटेगा, या रॉबिनहुड नपेगा..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री, विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा एसपी को हटाने की मांग के साथ बलरामपुर बंद करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है  कि एसपी को हटाया जाएगा या अपनी ही सरकार के खिलाफ बंद का आयोजन करने वाले विधायक को नापा जायेगा।

Advertisement
Advertisement

भाजपा मुख्य प्रवक्ता पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राबिनहुड  कांग्रेस विधायक बलरामपुर क्यों बंद करा रहे हैं..? उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि एसपी हटेगा या राबिनहुड नपेगा?

Advertisement

भाजपा मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा यह बड़ी अजीब स्थिति है कि एसपी के खिलाफ सरकार के विधायक को ही बंद का आह्वान करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री जी, अपने विधायक को तो रोक नहीं पा रहे हैं और विपक्ष के ऊपर तंज कस रहे है। श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी से न उनकी पार्टी संभल रही है ना यह प्रदेश..!

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button