देश

मैं अपने भाई के लिए…और मेरा भाई, मेरे लिए जान.. दे सकता है..

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी के एक आरोप के जवाब में कहा.. मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे सकती हूं और वह मेरे लिए अपनी जान दे सकता है।…वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कही गई एक बात के जवाब में बोल रही थीं। योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि… दोनों भाई बहनों के बीच की दरार कांग्रेस को नीचे ले जाएगी। इस पर मुस्कुराते हुए और योगी आदित्यनाथ के तर्क को पलटते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने उपरोक्त बात कही और यह टिप्पणी की कि, कहा दरअसल योगी जी के दिमाग में संघर्ष और टकराव है। ऐसा लगता है कि वे भाजपा में मोदी जी और अमित शाह जी के बीच दरार के कारण ऐसा कह रहे हैं। उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव राजनीतिक रूप से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान में सबसे आगे रही है। राजनीतिक रैलियों से लेकर लड़की हूं लड़ सकती हूं जैसे अभियानों तक कांग्रेस नेता अपने अभियान की अगुवाई कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button