छत्तीसगढ़बिलासपुर

पांच दिनों की महा हड़ताल शुरू, अब अधिकारी भी सामने आये

(दिलीप जागवानी ) : कर्मचारी नेताओं की अगुवाई मे प्रदेश मे पांच दिवसीय हड़ताल की जंगी शुरुआत सोमवार से की गई । 34 फीसदी महंगाई भत्ता की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन निर्णायक रुख अपना चुका है। कर्मचारियों ने सरकार वादा निभाए का नारा बुलंद किया।

Advertisement

शासकीय अधिकारी कर्मचारियों की लंबित मांग जिसे प्रदेश की भूपेश सरकार ने चुनाव पूर्व अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। वह वादा निभाने पहले भी फेडरेशन कई चरणों में सांकेतिक हड़ताल प्रदर्शन कर चुका है। इससे बात जब नहीं बनी तो कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदेश व्यापी बंद का पांच दिवसीय आगाज सोमवार से किया।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश महासचिव जीआर चंद्रा ने कहा सरकार चाहती तो य़ह नौबत नहीं आती। हमने कई बार अलग अलग तरीके से मांग किया है लेकिन भूपेश सरकार बात करने तैयार नहीं है।

Advertisement


केंद्र के समान 34 फीसदी महंगाई भत्ता नहीं देने से राजपत्रित से लेकर लघु वेतन पाने वाले कर्मचारी ख़फ़ा हैं। छत्तीसगढ़  लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा
ऊपर से जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ा कर सरकार जले पर नमक छिड़क रही है। इससे उनमे नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Advertisement


इसे कर्मचारियों का वाजिब हक मानते हुए पूर्व कर्मचारी नेता पी आर यादव ने हड़ताल को एतिहासिक बताया। 5 दिन की हड़ताल मौजूदा सरकार के लिए संकट खड़ा कर सकती है। नेहरू चौक पर आवाज बुलंद करते हुए  हड़ताल मे शामिल सभी कर्मचारियों ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने मांग दोहराई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button