छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा सांसदो के खिलाफ एफआईआर,कॉंग्रेस ने लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

(दिलीप जागवानी) : कांग्रेस नेता प्रमोद नायक ने भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसदों समेत पांच नेताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने मे रिपोर्ट लिखायी है। आरोप हैं कि उदयपुर की घटना से जोड़कर राहुल गांधी का एक वीडियो इन नेताओं ने सोशल मीडिया मे शेयर किया हैं। महापौर रामशरण यादव और पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी थाना आए थे।

पार्टी नेताओं के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने लिखित शिकायत थाना प्रभारी को सौंपा। इसके आधार पर टी आई ने सोशल मीडिया मे भ्रामक पोस्ट मामले मे धारा 505 के तहत नामज़द रिपोर्ट दर्ज किया हैं।
शिकायतकर्ता कॉंग्रेस नेता प्रमोद नायक ने भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौर समेत भाजपा के पांच नेताओं पर सोशल मीडिया मे आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का आरोप लगाया हैं। इससे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की छावी धूमिल करने के इरादे से देश मे सांप्रदायिकता फैलाया जा रहा हैं।


भाजपा के लोकसभा सदस्य राज्यवर्धन राठौर, सुब्रत पाठक डॉ भोला सिंह के अलावा पार्टी की पूर्व विधायक कमलेश सैनी और मेजर सुरेंद्र पूनिया के खिलाफ एफआईआर कराया हैं। पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा भाजपा ने अफवाह फैलाकर सम्प्रदायों के बीच हिंसा फैलाने ऐसा किया है।

थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने वायरल वीडियो की जांच  के बाद आगे कार्यवाही की बात कही है। फिलहाल इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं में खासा रोष है प्रमोद नायक अटल श्रीवास्तव के अलावा महापौर रामशरण यादव पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन और अन्य थाने पहुचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button