उत्तरप्रदेश

आखिरकार ढाई फीट कद वाले अजीम मंसूरी को मिल ही गई दुल्हनियां

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : उत्तरप्रदेश : आखिरकार… अपने सपनों की राजकुमारी को दुल्हन बनाकर साथ ले जाने के लिए शामली का बहुचर्चित अजीम मंसूरी मंगलवार दोपहर हापुड़ के मजीदपुरा स्थित अपनी ससुराल पहुंच ही गया। वधू के स्वजन और अन्य लोगों ने सेहरा पहने दूल्हे का जोरदार स्वागत किया। दूल्हे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों के निकाह का जश्न मनाया जा रहा है। शाम को निकाह की रस्में पूरी होने के बाद अजीम मंसूरी अपनी दुल्हन बुशरा के साथ घर के लिए रवाना हो जाएगा। निकाह के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

छोटा कद होने के कारण नहीं हो रहा था निकाह
बता दें कि शामली के कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी हाजी नसीम मंसूरी के सबसे बड़े बेटे अजीम मंसूरी का कद महज 2 फीट 6 इंच है। छोटा कद होने की वजह से उसका निकाह नहीं हो पा रहा था। निकाह कराने के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव से जाकर मिला था। इसके बाद भी उसे अपने सपनों की रानी की तलाश  थी। शामली थाने में निकाह की गुहार लगाने पहुंचे अजीम का वीडियो पिछले वर्ष इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था।

Advertisement

बुशरा के स्वजनों ने शादी के लिए दी रजामंदी

Advertisement

मजीदपुरा के सभासद हाजी अय्यूब और उनके मित्र शाहिद मंसूरी बताते हैं कि वायरल वीडियो को देखकर उनके मन में बुशरा और अजीम के निकाह का ख्याल आया। इस निकाह के लिए बुशरा के स्वजन ने अपनी रजामंदी दे दी थी। जिसके बाद दोनों की मंगनी और सगाई की रस्में पूरी हुई थी। बुशरा के पिता मोहल्ला मजीदपुरा के रहने वाले जलालुद्दीन पेशे से कबाड़ी हैं। पत्नी मोमीना मजदूरी करती हैं। बुशरा की छोटी बहन सोफिया एवं भाई सोहेल हैं।

मंगलवार दोपहर लग्जरी कार में सवार होकर अजीम मोहल्ला मजीदपुरा स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। उसकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार की छत से निकलकर अजीम ने लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया। मगर अजीम की निगाह अपनी दुल्हन बुशरा को तलाश रही थीं। शादी के मंडप में पहुंचने पर अजीम पर फूलों की वर्षा भी की गई।

मुंह दिखाई में दूंगा..सोने की अंगूठी

ससुराल पहुंचने के बाद अजीम बेहद खुश हैं। अजीम ने बताया कि अपनी दुल्हन की तलाश करने में उन्होंने कई साल गुजार दिए हैं। वह पत्नी बुशरा को मुंह दिखाई की रस्म में सोने की अंगूठी देगा। उसे निकाह की रस्में पूरा होने का बेसब्री से इंतजार है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button