देश

साउथ की फिल्मों के दीवाने हुए उत्तर भारत के फिल्म प्रेमी…ऋषभ शेट्टी स्टारर “कांतारा” ने भी बजाया डंका

(शशि कोन्हेर) : बॉलीवुड से ज्यादा इन दिनों दर्शक साउथ की फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण है ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा ( Kantara)। यह फिल्म अपने रिलीज के बाद से नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म को साउथ के एक्टर समेत बॉलीवुड के एक्टर्स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस लिस्ट में ताजा नाम जुड़ा है कंगना रनौत का।

Advertisement

एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में उनके बेबाक बयानों की वजह से पहचाना जाता है। इसी तर्ज पर उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म की तारीफ की है। इसके अलावा कांतारा के डब वर्जन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके साथ ही फिल्म कन्नड़ की सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गई है। इससे ज्यादा रिकॉर्ड कमाई करने वाली फिल्म सिर्फ यश ( Yash) स्टारर KGF पार्ट 1 और 2 ही हैं।

Advertisement
Advertisement


ऋषभ आपको सलाम

Advertisement


दरअसल कंगना ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा देखने पहुंची थीं। इसे देखकर जैसे वह निकली उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- मैं अभी-अभी अपने परिवार के साथ कांतारा को देखकर आ रही हूं और मैं अब भी कांप रही हूं। राइटिंग, एक्शन, डायरेक्शन और एक्टिंग सबकुछ काफी जबरदस्त है। कितनी शानदार फिल्म बनाई है। ऋषभ शेट्टी, आपको सलाम।

Advertisement


IMDb पर 9.4 की रेटिंग मिली


कांतारा को दर्शक जितना पसंद कर रहे हैं, वहीं फिल्म की हाल ही में आई IMDb रेटिंग भी कमाल की है। फिल्म ने IMDb पर 9.4 की रेटिंग हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया है। IMDb पर बेस्ट रेटिंग हासिल करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। बता दें इससे पहले यह रिकॉर्ड रॉकिंग स्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 के नाम था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button