छत्तीसगढ़

तालाब पार कर रहे पिता पुत्री की डूबने से हुई मौत

Advertisement

सरगुजा : तालाब पार कर रहे पिता पुत्री की डूबने से मौत हो गई। पिता मछली पकड़ने के बाद अपनी बेटी को कंधे में लेकर तालाब पार कर रहा था। इस दौरान गहरे पानी में दोनों डूब गये। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जरहाडीह निवासी रामू राम अपने तीन बच्चों के साथ खालमुड़ा तालाब में गुरूवार की दोपहर मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के बाद रामू राम छह साल की बच्ची को कंधे में रखकर तालाब पार कर घर जा रहा था। इस दौरान उसका पैर गहरे पानी के कीचड़ में फंस गया।

Advertisement

देखते ही देखते पिता पुत्री डूब गये। घटना के बाद तालाब के बाहर खड़े दो अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी गांव के ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद उदयपुर थाना पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची। रात होने के कारण रेस्क्यू बंद किया गया। शुक्रवार की सुबह गोताखोर की टीम ने पिता-पुत्री के शव को पानी से निकाला।

Advertisement

बताया जा रहा हैं कि रामू राम अपने चार बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी कुछ समय पहले ही छोड़कर चली गई थी। मृतक मछली पकड़कर अपने परिवार का पेट पालता था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button