देश
किसान आंदोलन जल्द ही खत्म होने की संभावना…..
(शशि कोन्हेर) : जल्द ही किसान आंदोलन के खत्म होने की पूरी संभावना बनती जा रही है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने किसान संगठनों को पांच अहम प्रस्ताव भेजे हैं। केंद्र ने अपने प्रस्ताव में न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों के खिलाफ मामलों की वापसी और बिजली विधेयक पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। इसी के मद्देनजर संयुक्त किसान मोर्चा की आज बैठक हुई जिसमें कल बुधवार को भी संयुक्त किसान मोर्चा की 2:00 बजे बैठक आयोजित की गई है। सूत्रों के मुताबिक सरकार के प्रस्ताव पर हरियाणा के संगठन तैयार नहीं हो रहे हैं। पंजाब के 90% संगठन सरकार के प्रस्ताव पर संतुष्ट हो गए हैं।
Advertisement