छत्तीसगढ़

शीतलहर के आगोश में आया, पूरा छत्तीसगढ़.….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा ने उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ को पूरी तरह चपेट में लिया है और शीतलहर चल रही है। सरगुजा का उत्तरी हिस्सा कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। कोरिया जिले में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री पर पहुंच गया। अंबिकापुर से जशपुर और पेंड्रा तक तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच पहुंच गया है। राजधानी रायपुर के आउटर यानी लाभांडी में पारा 5 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि लालपुर समेत घने शहरी इलाके में भी तापमान 9 डिग्री से कुछ ऊपर रहा। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे के दौरान रात में ठंड और बढ़ने का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड महसूस की गई। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री नीचे पहुंच गया। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कोरिया में रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। जशपुर के डूमरबहार क्षेत्र में तापमान 4 डिग्री से कुछ ऊपर रहा। अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में पारा 5 डिग्री के आसपास है। मैदानी इलाके वाले दुर्ग और रायपुर के लाभांडी में भी पारा 5 डिग्री के करीब पहुंच गया।

Advertisement

मौसम विभाग ने इन सभी जगहों पर शीतलहर की घोषणा कर दी है। राजनांदगांव व बिलासपुर में भी शीतलहर चल रही है। केवल बस्तर में ठंड अभी प्रदेश में सबसे कम है और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास है। हालांकि यह भी सामान्य से लगभग 1 डिग्री कम है। अन्य शहरों की तुलना में यहां ठंड काफी कम है। कांकेर और धमतरी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में कई जगह पर बहुत अधिक गिरावट आई है। रायपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले 24 घंटे में 4.8 डिग्री तक गिरा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button