छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सभा से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, रात दिन लगे रहे नेता और कार्यकर्ता

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। आज बिलासपुर में हुई भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा की विशाल आमसभा एक तरह से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का शंखनाद ही माना जाएगा।

Advertisement
Advertisement

इस आयोजन की सफलता के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण साव, पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, और विधायक द्वय डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी और श्री रजनीश सिंह तथा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम बीते चार-पांच दिनों से दिन रात जुटी हुई थी।

Advertisement

आज के आयोजन की सफलता को भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। शायद इसीलिए साइंस कॉलेज के मैदान को छोड़कर रेलवे के फुटबॉल मैदान में सभा और बारिश की तैयारियों को देखते हुए तगड़े इंतजाम किए गए थे।

Advertisement

पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत रेलवे क्षेत्र के धुरंधर भाजपा नेता श्री रामाराव, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री अशोक विधानी, उप नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह और भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा की पूरी टीम ने इसे सफल बनाने के लिए अपनी कमर कस रखी थी।

और आज की सभा का नजारा तथा वहां पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश खरोश देखकर ऐसा लग रहा था कि पार्टी इस सभा के आयोजन के पीछे मौजूद राजनीतिक उद्देश्य को हासिल करने में काफी हद तक सफल रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button