रायपुर

सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल


Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। राजधानी रायपुर के जोरा इलाके में देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। इस हादसे में दो युवतियों समेत 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जोरा इलाके में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी।

Advertisement
Advertisement

इस सड़क दुर्घटना में कार सवार जगन्नाथ टोप्पो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अडानी ग्रुप के डोलनार कोरबा प्रोजेक्ट में सिविल इंजीनियर के पद पर पदस्थ था। जबकि कार में सवार आदित्य मिश्रा, महिमा सिंह और स्नेहा सिंह घायल हो गए हैं। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना तेलीबांधा थाना इलाके में हुई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button