छत्तीसगढ़

जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़….2 इनामी नक्सली ढेर

(शशि कोन्हेर).: सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का गढ़ मानें जाने वाले सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आयी हैं।

यहां डीआरजी और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में 2 इनामी नक्सलियों को मार गिराया हैं। माओवादियों के शव के साथ हथियार बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुकमा के ताड़मेटला इलाके में जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गया। इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी जिसमे 2 इनामी नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सलियों पर एक – एक लाख का इनाम था।

मारे गए नक्सलियों की पहचान जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत नक्सली मिलिशिया कैडर सोढ़ी देवा पिता जोगा निवासी ताड़मेटला और रवा देवा पिता बंडी निवासी ताड़मेटला के रूप में की गयी हैं। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के शव के पास से एक 12 बोर डबल बैरल राइफल और एक पिस्टल बरामद किया गया है। जंगलों में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button