बिलासपुर
कर्मचारी अब बेमुद्दत हड़ताल पर गए, सिम्स भगवान भरोसे….
(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – सिम्स में कार्यरत कर्मचारी इस बार बेमुद्दत हड़ताल पर है। उन्होंने पहले ही अल्टीमेटम दे दिया था। नियमित वेतनमान दिए जाने की मांग उनके द्वारा की जा रही है। वर्ष 2013-14 में इन कर्मचारियों की भर्ती की गई थी तब से लेकर आज तक इन्हें नियमित वेतन नहीं मिला है। जिसे लेकर इनके भीतर रोष है। पहले 2 दिनों सांकेतिक आंदोलन कर्मचारियों ने किया था। चार पांच बार सिम्स प्रबंधन के साथ बातचीत भी बेनतीजा रही है। सोमवार से बेमुद्दत हड़ताल पर चले जाने के बाद सिम्स की व्यवस्था भगवान भरोसे है।
Advertisement