गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

हाथी ने ली ग्रामीण की जान, इलाके में दहशत का माहौल

(शैलेष सोनी) :कोरिया जिले की सीमा से देररात मरवाही वन मंडल में दाखिल हुए एक अकेले हाथी ने जंगल गए अधेड़ पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है,,घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुचकर शव को जंगल से रिकवर कर शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

Advertisement

दरअसल कल देर रात कोरिया जिले की सीमा से मरवाही वन मंडल में दाखिल हुए एक अकेले दंतैल हाथी ने मरवाही वन मंडल के गांव में जमकर उत्पात मचाया,, देर रात हाथी के द्वारा किसान के घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए किसान के घर मे रखे हुए अनाज को भी चट कर गया, और मकान भी पूरी तरह तोड़ दिया,, इसके बाद दोपहर में हाथी माडाकोट के जंगल पहुंचा जहां पर हाथी के आमद की जानकारी से बेखबर खबर माड़कोट गांव का रहने वाला राम प्रसाद पाव जो जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गया हुआ था उसका सामना अचानक जंगल मे हाथी से हो गया इसके बाद हाथी ने उसे मौत के घाट उतार दिया.

Advertisement

घटना की जानकारी कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ पुलिस को दी घटना की जानकारी दी ,,घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर मरवाही वन मंडल की टीम पहुंची और मृतक के शव को जंगल से सुरक्षित बाहर लाकर पंचनामा कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है तो वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तात्कालिक मुआवजा राशि दे दी है, और प्रकरण बनाकर जल्द ही वन अधिनियम के तहत मिलने वाले मुआवजा की प्रक्रिया भी शुरू करने की बात कही है फिलहाल हाथी की आमद से मरवाही वन पर क्षेत्र इलाके में ग्रामीणों ने काफी दहशत है तो वन विभाग की टीम भी लगातार हाथी की हर मुमेंट पर नजर रखने की बात कह रही है पर जंगल में एक किसान की मौत से कहीं ना कहीं वन विभाग के दावों की पोल खुल गई है तो ग्रामीण इस घटना से काफी डरे सहमे है।

Related Articles

Back to top button