गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

जिले की जर्जर सड़कों पर होगा सुधार, पेंड्रा–सेमरा तिराहा मार्ग बनेगा गौरव पथ

(शैलेश सोनी) : पेंड्रा। जिले की खस्ता हाल सड़कों को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने जिले की सड़कों को नवरात्रि और दीपावली से पूर्व दुरुस्त करने की मांग रखी। साथ ही पेंड्रा से गोरिल्ला मार्ग के बीच पेंड्रा से सेमरा तिराहा तक गौरव पथ निर्माण हेतु मांग पत्र सौंपा।

Advertisement

 

Advertisement

उप मुख्यमंत्री ने मांग पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। वर्तमान में यह मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। गौरव पथ के रूप में निर्माण हो जाने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को बेहतर सुविधा मिलेगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, आशीष पांडेय, संतोष तिवारी और विजय राठौर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button