जशपुर

आरोपों से बचने और कार्य में पारदर्शिता लाने, पुलिस अब बॉडी वार्न कैमरे से रहेगी लैस, वाहन चेकिंग के दौरान सभी गतिविधियां होंगी रिकॉर्ड….

जशपुर – ट्रैफिक पुलिस अब आधुनिक तकनीक से लैस होने जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जशपुर ट्रैफिक पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनना अनिवार्य किया गया है।

Advertisement

इस फैसले का उद्देश्य वाहन चेकिंग की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और पुलिस व आम नागरिकों के बीच होने वाले संभावित विवादों से बचाव करना है। एसएसपी का कहना है कि अक्सर वाहन चेकिंग के दौरान विवाद की स्थिति में यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि गलती किसकी थी। लेकिन अब बॉडी वॉर्न कैमरे से पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड होगी, जिससे किसी भी घटना की सत्यता आसानी से साबित की जा सकेगी।

Advertisement

बॉडी वॉर्न कैमरे के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस की हर गतिविधि रिकॉर्ड होगी, जो जांच या शिकायत की स्थिति में अहम सबूत के रूप में काम करेगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, “जनता के साथ पुलिस का व्यवहार पारदर्शी और जवाबदेह हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है।”

Related Articles

Back to top button