अम्बिकापुर

लोकस्वर की खबर का असर : कलेक्टर ने पहले तो अभद्रता पूर्वक बात की…फिर रद्द कर दिया सूचना सहायक का ट्रांसफर..?

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – अंबिकापुर में कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक दर्शन सिंह सिदार और सहायक सूचना अधिकारी श्री सुख सागर वारे के साथ अभद्र भाषा में बात करने के आरोप वाली खबर हमने लोकस्वर पोर्टल में प्रमुखता से प्रस्तुत की थी। शिकायत अंबिकापुर जनसंपर्क विभाग में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री दर्शन सिंह सिदार और श्री सुख सागर वारे ने जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। हमारी खबर इसी पर आधारित की। खबर के साथ हमने उक्त पत्र भी प्रकाशित किया था। इस खबर के वायरल होते साथ अंबिकापुर कलेक्टर और उनका विभाग तुरंत सक्रिय हुआ तथा उनके द्वारा सहायक सूचना अधिकारी सुख सागर के ट्रांसफर को रद्द कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button