देश

आधी रात को उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके…..

Advertisement

उत्तरकाशी में आधी रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके से धरती कांप गई। इससे सोते हुए लोग डर गए और अपने घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Advertisement
Advertisement

भूकंप की गहराई पांच किलोमीटर रही और इसका केंद्र राजधानी देहरादून से लगभग 140 किमी दूर रहा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल का कहना है कि क्षेत्र से भूकंप से संबंधित जानकारी ली जा रही है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

Advertisement

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने एक्स पर लिखा, ‘3.1 तीव्रता का भूकंप, 16-11-2023 को 02:02:10 पर आया। इसका अक्षांश 31.04 और लंबाई 78.23 और गहराई 5 किलोमीटर रही। स्थान- उत्तरकाशी, उत्तराखंड, भारत।’ इससे पहले तीन नवंबर को देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप का केंद्र नेपाल में था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

Advertisement

उत्तराखंड के लोगों ने दो से तीन झटके महसूस किए थे। दून में लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले के पैंक गांव में था। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर तकरीबन 6.4 मापी गई थी। भूकंप का पहला झटका देर रात 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किया गया था।

वहीं पांच अक्टूबर को भी उत्तरकाशी में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। झटके ज्यादातर यमुना घाटी के क्षेत्रों में महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह करीब 3 बजकर 49 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे।

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही थी। जिस समय भूकंप आया तब लोग सोए हुए थे। कई लोगों को तेज झटकों का पता नहीं चला। वहीं कुछ डरे-सहमे घर से बाहर निकल गए। इसमें जान-माल का किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button