अम्बिकापुर

सरगुजा के कोरिया में आज सुबह लगा भूकंप का झटका….

(शशि कोन्हेर) : अंबिकापुर – सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में सोमवार सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, इसका असर सरगुजा में उतना प्रभावी नहीं रहा और लोगों को भूकंप का पता ही नहीं चला।

Advertisement

कोरिया जिले में सुबह भूकंप का हल्का झटका लोगों ने महसूस किया, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है।

Advertisement
Advertisement

अम्बिकापुर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ए.एम.भट्ट के अनुसार भूकंप की जो ताजा जानकारी मिली है उसके अनुसार यह मामूली झटका था और सरगुजा जिले में इसे तो लोगों ने महसूस भी नहीं किया।

Advertisement

कोरिया जिले में भूकंप की तीव्रता थी वह रिक्टर पैमाने में 4.3 बताई जा रही है, यह जमीन के 10 किमी अंदर सक्रिय होना बताया जा रहा है,वैसे अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

Advertisement

कोरिया जिले में भूकंप से किसी तरह की नुकसान की जानकारी नहीं मिली है, वहां के कई लोगों को तो इसका पता भी नहीं चल पाया। विज्ञानी भट्ट के अनुसार भूकंप का सेंटर बैकुंठपुर से पश्चिम – उत्तर में 16 किमी दूर बताया जा रहा है वैसे अभी स्पष्ट स्थान का पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button