Uncategorized

मोरक्को में 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके, अब तक हुई 300 से ज्यादा लोगों की मौत….

(शशि कोन्हेर) : मोरक्को में शनिवार तड़के  आए 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर भाग गए।

भूकंप के कारण इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। देश के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। रात करीब 11:11 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केंद्र मार्राकेश से 71 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई में था।

मोरक्को में आए भूकंप से अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

मोरक्का की मदद के लिए भारत तैयार: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मोरक्को को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। पीएम मोदी नो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ।

इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।”

न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह पर भी भूकंप के तेज झटके
इसके अलावा, न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह के दक्षिणी क्षेत्र में भी शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गयी।

जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने यह जानकारी दी है। जीएफजेड के अनुसार भूकंप के झटके ग्रीनविच मिड टाइस के अनुसार आज सुबह करीब 09:09 बजे महसूस किए गए थे।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गयी है। भूकंप का केंद्र 33.23 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 178.17 डिग्री पश्चिमी देशांतर तथा सतह से 80.3 किमी की गहराई में स्थित था। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button