देश

पहले तो स्टेज में खड़े होकर दनादन फायरिंग कर दी अब कह रहे हैं कि पिस्तौल असली नहीं खिलौना.. गेंद पुलिस के पाले में..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता सुनील सराफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर खड़े होकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सुनील मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। स्टेज पर खड़े होकर सुनील सराफ समेत कई अन्य लोग डांस कर रहे हैं और गाना बज रहा है ‘मैं हूं डॉन’। इसी दौरान वह फायरिंग करते दिखाई दिए।

Advertisement
Advertisement


बताया जा रहा है कि नव वर्ष के मौके पर आयोजित पार्टी में कांग्रेस विधायक सुनील सराफ फायरिंग करने के बाद मुश्किलों में फंस गए हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस भी अब एक्शन में आ गई है। वहीं सफाई में सुनील सराफ  ने कहा  जिस बंदूक से फायर किया था,

Advertisement

वह असली बंदूक नहीं थी बल्कि वह एक खिलौने वाली बंदूक थी। अब यह पुलिस की जांच से साफ होगा कि कांग्रेसी विधायक जिस पिस्तौल से फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं वह असली थी या नकली..? और सुनील सराफ पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई होगी अथवा नहीं…. ये पुलिस जांच के नतीजों पर ही निर्भर करता है

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button