छत्तीसगढ़

शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Advertisement

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+ (सरगुजा) थाना क्षेत्र  के  ग्राम पंचायत कोसगा  के आश्रित ग्राम चारपारा में  एक शराबी पति ने अपने पत्नी को कुल्हाड़ी मार कर मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement
Advertisement


14 मार्च दिन मंगलवार को तड़के सुबह नशे  की हालात में  पति सन्तोष मुंडा पिता पूरन मुंडा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चारपारा ने अपने ही पत्नी बबीता मुडा पर कुल्हाड़ी  (टांगी)से  हमला कर  मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर मौका मुआइना करते हुए  कातिल पति  सतोष मुंडा को हिरासत में लेकर  पूछताछ कर रही है।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक संतोष मुंडा नशे का आदी था।

Advertisement

10 वर्ष पहले संतोष और बबीता  मुंडा का शादी हुआं था परन्तु कोई सन्तान नहीं थी । अक्सर  पति पत्नी के बीच  सन्तान नहीं होने को  लेकर तकरार होता रहता था। बीते दिन सोमवार की रात  दोनों पति पत्नी  के बीच सन्तान उत्पति के मुद्दे को लेकर विवाद हुई थी। दोनों सन्तानहीन थे  अपने रिश्तेदार के बच्चे को गोद ले रखा  था। आज मंगलवार को  सुबह बबीता मुंडा और गोद लिये  लगभग 6 वर्षीय पुत्र पलंग पर सो रहे थे।  संतोष मुंडा ने सोये हुये अपने पत्नी बबीता मुडा पर कुल्हाड़ी टांगी से प्रहार कर  हत्या कर दी।

Advertisement

मासूम  बालक वहां से भाग  निकला और  अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचा और घटना की सारी जानकारी दी ।इस दौरान कातिल पति संतोष मुंडा  गांव में अपने पत्नी बबीता मुंडा के आकस्मिक मौत होने की अफवाह फैला दी तथा शव के अंतिम संस्कार की तैयारी भी  करने लगा। महिला के मौत की खबर मिलते ही मृत महिला  के परिजन पहुंचे और मृतिका बबीता मुंडा को लहूलुहान देखकर आश्चर्य चकित रह गये। इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी ।


पुलिस मौके पर पहुंच महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए धारा 302 भादंवि के तहत आरोपी पति को गिरफ्तार कर   हिरासत में लेकर घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ कर रही है।    पुलिस     शव का पोस्टमार्टम करा महिला के परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बहरहाल लखनपुर पुलिस  इस संगीन मामले की  तहकीकात करने जुटी है ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button