रायपुर

यात्रियों से भरा बस अनियंत्रित होकर पलटा, कई यात्री घायल

राजधानी के मंदिर हसौद इलाके में एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां थाना के ठीक सामने एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोगों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती आशंका बस के तेज रफ्तार या चालक के नियंत्रण खोने की बताई जा रही है। इलाके में यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

Related Articles

Back to top button