दुर्ग

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर अपहरण की साजिश नाकाम, भांजा ही निकला मास्टरमाइंड, 5 गिरफ्तार

दुर्ग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हनीट्रैप के जरिए एक नाबालिग के अपहरण की साजिश रची गई।हैरानी की बात ये है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार का ही भांजा निकला।हालांकि, दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने चंद घंटों में इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

Advertisement

मामला थाना अमलेश्वर क्षेत्र का है, जहां 12 अप्रैल को एक नाबालिग को मोटरसाइकिल बनवाने के बहाने तिरंगा चौक बुलाया गया और वहां से उसका अपहरण कर लिया गया।घटना के बाद आरोपियों ने फोन के जरिए परिवार को धमकी दी और फिरौती की मांग की।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए अमलेश्वर थाना पुलिस, साइबर सेल और एसीसीयू टीम ने तत्काल संयुक्त जांच शुरू की।तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों का सुराग मिला, जो धमतरी क्षेत्र में छिपे हुए थे।दुर्ग और धमतरी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया।

 

जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी संजय साहू, जो पीड़ित का भांजा है, ने हनीट्रैप के जरिए पूरी साजिश रची थी।एक महिला आरोपी के माध्यम से जाल बिछाया गया और फिर योजना के तहत अपहरण को अंजाम दिया गया।दुर्ग पुलिस ने इस मामले में आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया और अंजान लोगों के संपर्क में सतर्क रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button