छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पुश्तैनी संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद, भतीजे ने चाचा की गर्दन काटी……

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : ️जांजगीर-चांपा।️ हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी थाना पामगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा।️ भतीजे ने अपने चाचा ऊपर प्राणघातक हमला किया।️ पुस्तैनी संपत्ति बंटवारे की विवाद को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।️ आरोपी को 06 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता मिली।️ आरोपी को ग्राम तुसार थाना जैजैपुर जिला सक्ती से गिरफ्तार किया गया।️ आरोपी रोशन कुर्रे निवासी खजुरानी थाना जैजैपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

Advertisement
Advertisement

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया। संजय कुर्रे के मकान में पुस्तैनी संपत्ति मकान की बंटवारे की बात को लेकर विवाद करते हुये आवेशित होकर रोशन कुर्रे द्वारा लोहे का धारदार कत्ता से अपने चाचा संजय कुर्रे की गर्दन पर प्राण घातक हमला कर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी रोशन कुर्रे निवासी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 434/22 धारा 307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Advertisement

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी के ग्राम तुसार थाना जैजैपुर जिला सक्ती में रहने की सूचना प्राप्त होने पर पामगढ़ पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में पुस्तैनी मकान की बंटवारे की विवाद पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

Advertisement

आरोपी रोशन कुर्रे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खजुरानी थाना जैजैपुर जिला सक्ती के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button