बिलासपुर

पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षो में विवाद, मामला दर्ज….

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – दीपावली त्यौहार के दौरान राजकिशोर नगर के महावीर सिटी में दो पक्षों के बीच मे फटाका फोड़ने के नाम पर जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों के लोग सरकंडा थाना तक पहुँच गये। दोनों ने ही एक दूसरे के खिलाफ काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराया है। प्रार्थी सुनीता गुप्ता ने सुनील सिंह पर आरोप लगाया है कि जब उनके बच्चे घर के बाहर में पटाखा जला रहे थे तो सुनील सिंह ने घर मे घुसकर महिला एवं उनके बच्चों से मारपीट की और गंदी-गालियों का भी प्रयोग किया। वही सुनील सिंह की पत्नी ने भी सुनील सिंह के साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाया है। सरकंडा पुलिस ने दोनों ही पक्षों के रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। महावीर सिटी के लोगो से जानकारी लेने पर पता चला कि सुनील सिंह महावीर सिटी में सभी लोगों के साथ ऐसे ही झगड़ा लड़ाई करता रहता है, आये दिन कालोनी के लोग इससे परेशान रहते है। सोसाइटी में रहने वाले सभी लोग इससे परेशान है और पुलिस से न्याय की मांग कर रहे है। वही सरकंडा पुलिस ने दोनों ही पक्षों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ सुनीता गुप्ता और उनके परिवारजनों को कोर्ट से जमानत मिल गई, वही सुनील सिंह को जेल दाखिल किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button