छत्तीसगढ़

रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी के बाद ट्विटर पर देशभर में ट्रेंड हो रहा धानवान छत्तीसगढ़

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक 107 लाख 51 हजार 858 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर बीते साल 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ देश में पंजाब के बाद दूसरा राज्य है, जहां सर्वाधिक मात्रा में धान खरीदा गया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या के मान से यदि देखा जाए, तो छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल स्थान पर है।

Advertisement
Advertisement

रिकॉर्ड तोड़ धान ख़रीदी के बाद छत्तीसगढ़ की जनता में जबरदस्त उत्साह है। ट्विटर पर भारत भर में धानवान छत्तीसगढ़ हैशटैग ट्रेंड हो रहा है। देश भर से लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दे रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button