बिलासपुर

हाईवे किनारे मिली सड़ी-गली अज्ञात लाश, जांच में जुटी पुलिस

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे किनारे एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव की हालत और परिस्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध माना जा रहा है।मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के नगरौडी का है, जहां शुभम कृषि फार्म हाउस के सामने नेशनल हाईवे किनारे करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है।जानकारी के मुताबिक नगरौडी निवासी सूरज कुमार साहू को राहगीरों के जरिए इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी।

Advertisement

सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पाया कि युवक सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था और शव सड़ने की स्थिति में था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब दो दिन पहले हो चुकी थी।

Advertisement

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के शरीर पर केवल जांघिया ही मौजूद थी, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह केवल हादसा नहीं, बल्कि कोई आपराधिक घटना भी हो सकती है।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button