बिलासपुर

लोकस्वर मीडिया पार्टनर के साथ रामा मैग्नेटो मॉल में रनवे 5.0 का भव्य आयोजन, टैलेंट और स्टाइल को मिला ऑडियंस का जोश.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – मीडिया पार्टनर लोकस्वर के साथ बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल में शुक्रवार शाम “रनवे 5.0” का भव्य आयोजन किया गया। पांचवें सीजन में 36 बडिंग मॉडल्स ने स्टेज पर अपना टैलेंट दिखाया। पिछले चार सफल सीजनों के बाद इस बार का आयोजन पहले से भी ज्यादा ग्रैंड और आकर्षक रहा।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और चांपा सहित कई शहरों से आए प्रतिभागियों ने इस फैशन इवेंट में हिस्सा लिया। एक हफ्ते तक चली प्रोफेशनल ग्रूमिंग, एक्सपर्ट वर्कशॉप्स और कड़े रिहर्सल के बाद प्रतिभागियों ने लाइव स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी। इस सीजन में कुल 9 राउंड्स रखे गए, जहां टैलेंट, कॉन्फिडेंस और स्टाइल का बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला। ऑडियंस ने भी पूरे जोश के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। एडमिन मैनेजर गुलशन ने बताया की प्रतिभागियों ने वर्कशॉप में जितनी मेहनत की थी, उसका नतीजा स्टेज पर साफ नजर आया।

Advertisement

हर सीजन के साथ आयोजन का स्तर बढ़ रहा है और रनवे 5.0 अब तक का सबसे बेहतरीन सीजन रहा। साथ मे प्रतिभागियों ने कहा हर बार हम कुछ नया और अलग करने की कोशिश करते हैं। इस बार भी आयोजन को बेहद इनोवेटिव और धमाकेदार बनाया गया है। विश्वास जताया है कि दर्शकों को यह सीजन खूब पसंद आएगा।शुक्रवार की शाम हुए इस आयोजन ने बिलासपुर वासियों का दिल जीत लिया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकस्वर के मीडिया पार्टनर बनने से कार्यक्रम की पहुंच और भी व्यापक हुई।

Related Articles

Back to top button