बिलासपुर

गांजा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, 22 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “प्रहार” अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सीपत और ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर की संयुक्त टीम ने 22 किलो गांजा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस को तड़के मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मटियारी में शिव मंदिर के पीछे एक मकान में झाड़ू की आड़ में गांजा छुपाकर रखा गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और 10 पैकेट ब्राउन टेप से लिपटा अवैध गांजा बरामद किया, जिसका कुल वजन 22 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 3 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

Advertisement

मामले में थाना सीपत में अपराध क्रमांक 275/25, धारा 20 (बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क, वित्तीय स्रोतों और अन्य संलिप्त लोगों की जांच के लिए एंड-टू-एंड फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

1. देवकुमार सूर्यवंशी, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम मटियारी
2. बालकृष्ण सिसोदिया उर्फ भुरू, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मटियारी, थाना सीपत।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, ए.सी.सी.यू. प्रभारी अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक गोपाल सतपथी, निरीक्षक अजहरउद्दीन व उनकी टीम की अहम भूमिका रही. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें उचित इनाम देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button