छत्तीसगढ़

बस्तर को बड़ी राहत: 2 साल बाद फिर शुरू हुई जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट सेवा, सिर्फ 55 मिनट में होगा सफर

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब 2 साल बाद जगदलपुर से रायपुर के बीच हवाई सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलेगा। 31 मार्च को की पहली फ्लाइट जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना हुई। यह सेवा हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी।इस नई फ्लाइट सेवा से अब जगदलपुर से रायपुर का सफर महज 55 मिनट में पूरा किया जा सकेगा, जो पहले सड़क मार्ग से कई घंटों में तय होता था।

Advertisement

फ्लाइट सुबह जगदलपुर से उड़ान भरेगी, जिससे यात्रियों को रायपुर पहुंचने में आसानी होगी, वहीं दोपहर में रायपुर से वापसी फ्लाइट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।इस सेवा के लिए किराया करीब 3500 से 4500 रुपये के बीच रखा गया है, जिससे आम यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

Advertisement

करीब दो साल बाद फिर शुरू हुई इस हवाई सेवा से बस्तर में व्यापार, पर्यटन और मेडिकल इमरजेंसी के मामलों में तेजी आएगी और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच यह हवाई सेवा बस्तर के विकास और मुख्यधारा से जुड़ने की ओर एक बड़ा संकेत मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button